लेनोवो के नए लैपटाॅप्स की जानकारी हुई लीक

8/22/2016 1:38:46 PM

जालंधर : लेनोवो नए लैपटाॅप्स पर काम कर रही है जिसकी जानकारी सामने आई है। ट्विटर यूजर Roland Quandt ने इस बात की जानकारी दी है जिसमें लैपटाॅप्स, कंवर्टेबल 2 इन 1 डिवाइस का जिकर किया गया है। इसमें लेनोवो का आईडियापैड 710एस प्लस, योगा 910 और योगा 5 प्रो होगा। इसके अलावा कम्पनी लेनोवो आईपैड फ्लैक्स 4 11 को भी लांच करेगी।

लेनोवो 710एस प्लस का वजन 2.8 पाऊंड होगा और यह 13 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें इंटेल का कोर आई5 सीपीयू 4 जीबी रैम के साथ मिलेगा। 710एस प्लस में नविदिया जीटीएक्स ग्राफिक्स चिप और 256 जी.बी. की साॅलिड स्टेट ड्राइव भी मिलेगी।

योगा 910 एक कनवर्टेबल लैपटाॅप होगा जिसे लैपटाॅप और टैबलेट दोनों तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकेगा। 14 इंच की डिस्प्ले वाले इस हाईब्रिड लैपटाॅप में कोर आई7 प्रोसैसर और 16 जी.बी. की रैम होगी।

लेनोवो आईडियापैड फ्लैक्स 4 11 की बात करें तो इसमें 11.6 इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी और यह एक एंट्री लेवल लैपटाॅप होगा। हालांकि इस समय इस लैपटाॅप के फीचर्स के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static