5000 रुपए से भी कम कीमत में लांच हुआ यह दमदार स्मार्टफोन
8/23/2016 3:54:38 PM
जालंधर - भारत की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने अपनी Cloud series में नया स्मार्टफोन ऐड करते हुए Intex Cloud Tread लांच किया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 4,999 रुपए है और इसे इ-कॉमर्स पोर्टल 'स्नैपडील' पर लिस्ट किया गया है जो फ्लैश सेल के तहत 30 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
इस स्मार्टफोन की खासियतें -
| डिस्प्ले | 720 x 1280 पिक्सेल्स 5 इंच HD IPS |
| प्रोटेक्शन | ड्रैगनट्रेल गिलास |
| प्रोसेसर | 1.5 GHz हेक्सा-कोर |
| ओ.एस | एंड्रॉयड लॉलीपॉप 5.1 |
| रैम | 2GB |
| इंटरनल स्टोरेज | 16 GB |
| कैमरा | 5 MP रियर, 5 MP फ्रंट |
| कार्ड सपोर्ट | अप-टू 64 GB |
| बैटरी | 2200mAH |
| नेटवर्क | 3G |

