भारत में 14 फरवरी को लांच होगा शाओमी Redmi 5 स्मार्टफोन
2/5/2018 4:24:21 PM

जालंधरः चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी जल्द अपना नया स्मार्टफोन रेडमी 5 के नाम से लांच करने वाली है। कंपनी ने इसके लिए मीडिया इनवाइट्स भेजने शुरु कर दिए हैं, जिसके अनुसार ये लॉन्च इवेंट 14 फरवरी, बुधवार को नई दिल्ली में सुबह 11.30 बजे आयोजित किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, बता दें कि शाओमी ने अपने रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस को चीन में पिछले साल दिसंबर में लांच किया था। कंपनी ने रेडमी 5 को दो स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ पेश किया था, जिसमें 2GB रैम + 16GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 799 युआन (लगभग 7,795 रूपए) है, जबकि इसके 3GB + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 899 युआन (लगभग 8,770 रूपए) है।
स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले | 5.7 इंच (1440 x 720 पिक्सल्स) |
प्रोसैसर | क्वालकोम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसैसर |
रैम | 2GB/3GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 16GB/32GB |
माइक्रोएसडी कार्ड | 128GB |
रियर कैमरा | 12MP |
फ्रंट कैमरा | 5MP |
बैटरी | 3,200mAh |
अॉपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 7.1.2 नॉगट |
कनैक्टिविटी | 4G LTE, वाईफाई (802.11 b/g/n), ब्लूटुथ 4.1, GPS और माइक्रो USB पोर्ट |