OnePlus यूजर्स के लिए प्ले स्टोर में एड हुआ यह नया एप्प
7/19/2017 12:35:13 PM
जालंधरः चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने एक नए कस्टम मौसम एप्लिकेशन प्ले स्टोर में शामिल किया है। बता दें कि यह केवल वनप्लस फोन के लिए है। इस एप्प में आप आने वाले 15 दिन के लिए मौसम पूर्वानुमान देखने का ऑप्श चुन सकते हैं।
वनप्लस का मौसम एप बहुत सरल है। यह एप्प न्यूनतम यूआई के साथ अच्छी तरह काम करता है। एप में गतिशील एनीमेशन के साथ मौसम की जानकारी प्रदर्शित करने की क्षमता मौजूद है। इसके साथ ही यह आपको मौसम अलर्ट भी भेजेगा। इसमें मौसम अपडेट टेक्स्ट, ईमेल या सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया जा सकता है।

