टेक्नॉलॉजी का बेहतरीन नमूना है ये ''स्मार्ट क्लॉथ''

7/17/2017 7:34:56 PM

जालंधर-  टेक्नॉलॉजी के इस युग में हर रोज होने वाले नए-नए आविष्कारों से हमारी रोजमर्रा की लगभग हर जरुरी चीज स्मार्ट होती जा रही है। इसी के तहत जापान के एक मशहूर फैशन डिजाइनर ने दावा किया है कि उन्होंने ऐसी डिजिटल तकनीक विकसित की है जिससे फैशन की दुनिया में एक क्रांति आ जाएगी। उन्होने बताया कि ' हम लोगों के लिए हमेशा फिट रहने वाले कपड़े बनाना चाहते हैं'। वे पिछले 6 महीने से नायलॉन, वूल और कॉटन को लेकर एक 3D तकनीक पर काम कर रहे हैं। जिससे कपड़े इंसान का आकार बढ़ते ही खुद को अजस्ट करके बढ़ जाते हैं।

इस तकनीक की मदद से आने वाले वक्त में कपड़े हमेशा लोगों को फिट आएंगे क्योंकि ये लोगों के साथ-साथ उनकी कमर के हिसाब से बढ़ते रहेंगे। बता दें कि इन कपड़ो को डिजिटली तकनीक से काटा जाता हैं। इसके लिए पहले पहनने वाले को स्कैन किया जाता है फिर उसी हिसाब से पहले से कटे हुए वर्गाकार कपड़ों को सेट करके एक शानदार ड्रेस तैयार की जाती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

static