सोनी ने अपने इस स्मार्टफोन की कीमत में की 13,600 रुपए की भारी कटौती
12/22/2017 9:39:26 AM
जालंधरः जापान की मल्टीनेशनल टैक्नोलॉजी कंपनी सोनी ने इस साल अप्रैल महीने में अपने एक्सपीरिया XZs स्मार्टफोन को 49,990 रुपए की कीमत के साथ लांच किया था। वहीं, अब कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन की कीमत में 13,600 रुपए की कटौती की है, जिसके बाद इसे 36,399 रुपए की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। बता दें कि यह स्मार्टफोन ऑनलाइन वेबसाइट अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
सोनी एक्सपीरिया XZs के फीचर्स
| डिस्प्ले | 5.2 इंच (रेज्योलेशन 1080 x 1920 पिक्सल्स) |
| प्रोसैसर | क्वालकोम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसैसर |
| रैम | 4GB |
| इंटर्नल स्टोरेज | 32GB, 64GB |
| माइक्रोएसडी कार्ड स्पोर्ट | 256GB |
| रियर कैमरा | 19MP |
| फ्रंट कैमरा | 13MP |
| बैटरी | 2,900mAh |
| अॉपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 7.0 नॉगट |
| कनैक्टिविटी | 4G, ब्लूटुथ 4.2, A-GPS/GLONASS, वाई-फाई, NFC और USB टाइप C पोर्ट |

