थिनबुक 1430पी लैपटॉप की बिक्री शुरु
12/1/2017 4:05:35 PM

जालंधरः देश की प्रमुख आईटी हार्डवेयर और मोबिलिटी मैनुफैक्चरिंग कंपनी आरडीपी ने हाल ही में अपना नया लैपटॉप थिनबुक 1430पी के नाम से भारत में लांच किया है। जिसकी कीमत कंपनी ने 12,999 रुपए रखी है। वहीं, अब यह लैपटॉप एक्सक्लूसिव रुप से अमेजन और फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है। कलर ऑप्शन की बात करें तो कंपनी ने इस लैपटॉप को केवल ब्लैक कलर वेरियंट में ही पेश किया है।
थिनबुक 1430पी लैपटॉप के फीचर्स
डिस्प्ले | 14.1 इंच की HD डिस्प्ले (रेज्योलेशन 1366 x 768 पिक्सल्स) |
प्रोसैसर | इंटेल एटॉम एक्स5-जेड8350 प्रोसैसर |
रैम | 2GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 32GB |
माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट | 128GB |
ऑपरेटिंग सिस्टम | विंडो 10 |
बैटरी | 10,000mAh |
कनैक्टिविटी | वाई-फाई 802.11 b/g/n, USB 2.0, हाई स्पीड USB 3.0 |