14 अक्टूबर को लांच होगें Moto G5S और Moto G5S Plus स्मार्टफोन्स
10/11/2017 5:01:52 PM

जालंधरः लेनोवो की स्वामित्व कंपनी मोटोरोला अपने दो नए स्मार्टफोन्स Moto G5S और Moto G5S Plus को 14 अक्टूबर को चीन में पेश करने वाली है। इससे पहले इन दोनो स्मार्टफोन्स को भारत में लांच किया गया था। कीमत की बात करें तो मोटो G5S की कीमत 13,999 रुपए और मोटो G5S Plus की कीमत 15,999 रुपए रखी गई थी। हालाँकि अभी तक इन स्मार्टफोन्स को लेनोवो ने अपने घरेलु बाजार में पेश नहीं किया था तो हो सकता है कि इन दोनों ही स्मार्टफोंस को इस इवेंट में पेश किया जाये।
मोटो G5S के फीचर्सः
डिस्प्ले | 5.2 इंच |
प्रोसेसर | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 आॅक्टाकोर |
रैम | 3GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 32GB |
रियर कैमरा | 16MP |
फ्रंट कैमरा | 5MP |
बैटरी | 3000mAh |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 7.1 नॉगट |
मोटो G5S Plus के फीचर्सः
डिस्प्ले | 5.5 इंच |
प्रोसेसर | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 आॅक्टाकोर |
रैम | 4GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 64GB |
माइक्रोएसडी कार्ड | 128GB |
रियर कैमरा | 13MP |
फ्रंट कैमरा | 8MP |
बैटरी | 3000mAh |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट |