Facebook के मामले में अमेरिका ने भारत को पछाड़ा
7/15/2017 4:28:07 PM

जालंधर: पिछले छह महीने में देश में फेसबुक पर सक्रिय लोगों की संख्या 27 प्रतिशत बढ़कर 24 करोड़ 10 लाख के पार पहुंच गई है और अब इस मामले में भारत अमरीका को पछाड़ कर दुनिया में पहले स्थान पर पहुंच गया है।
‘द नेक्स्ट वेब’ ने इस रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि गत छह महीने में भारत में फेसबुक पर सक्रिय लोगों की संख्या पांच करोड़ बढ़ी है। उसने बताया कि 13 जुलाई को अमरीका में 24 करोड़ लोग फेसबुक पर सक्रिय थे जबकि भारत में उनकी संख्या 24 करोड़ 10 लाख रही।
दुनियाभर में हैं दो खरब यूजर्स
कुछ दिन पहले ही फेसबुक ने घोषणा की थी कि दुनिया भर में उसके सक्रिय यूजर्स की संख्या दो खरब के पार पहुंच चुकी है। इसमें इस साल अब तक दोनों देशों में उसके यूजर्स की संख्या बढ़ी है, लेकिन भारत में इसके बढ़ने की रफ्तार अमरीका की तुलना में दुगुनी है। अमरीका में इस दौरान इनकी संख्या 12 प्रतिशत यानी 2.6 लाख बढ़ी है।