माइक्रोमैक्स Bharat 5 स्मार्टफोन लांच, जानें कीमत व फीचर्स
12/1/2017 2:00:30 PM

जालंधरः भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Bharat 5 के नाम से लांच किया है। कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन की कीमत 5,555 रुपए रखी है और यह 7 दिसंबर से मुख्य ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, कलर ऑप्शन की बात करें तो कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन केवल ब्लैक कलर वेरियंट में पेश किया है।
माइक्रोमैक्स Bharat 5 स्मार्टफोन के फीचर्स
डिस्प्ले | 5.2 इंच की HD डिस्प्ले (रेज्यूलेशन 1280 x 720 पिक्सल्स) |
प्रोसैसर | 1.3GHz क्वाड-कोर मीडियाटेक MT6737 प्रोसैसर |
रैम | 1GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 16GB |
माइक्रोएसडी कार्ड स्पोर्ट | 32GB |
रियर कैमरा | 5MP |
फ्रंट कैमरा | 5MP |
बैटरी | 5000mAh |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 7.1.1 |
कनैक्टिविटी | 4G VoLTE, OTG सपोर्ट, वाईफाई, ब्लूटूथ, GPS और माइक्रो USB पोर्ट |