Lenovo ने लांच किए योगा और आइडिया पैड सीरीज के नए 7 लैपटॉप
7/20/2017 1:09:15 PM
जालंधर: मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी Lenovo ने आइडिया पैड और योगा सीरीज के नए लैपटॉप लांच किए हैं। लेनोवो ने Yoga 720, Yoga 520, आइडिया 720 S, 520 S, 320 S, आइडिया पैड 520 और 320 को भारत में पेश किया है। इन लैपटॉप्स में 2.2 वाईफाई, टाइप सी यूएसबी और दमदार साउंड जैसे फीचर हैं।
कीमत की बात करें तो योगा 720 की कीमत 74,500 रुपए है। इसमें इंटेल का i7 प्रोसेसर दिया गया है। योगा 520 की कीमत 39,600 रुपए ,है जो 1024जीबी हाइब्रिड स्टोरेज के साथ आता है। यह भी एक कनवर्टेबल लैपटॉप है। दोनों ही लैपटॉप एनवीडिया ग्राफिक कार्ड के साथ आते हैं। योगा 720 में जेबीएल के स्पीकर दिए गए हैं साथ ही डॉल्बी साउंड सिस्टम भी है। वहीं 520 में हार्मन स्पीकर दिए हैं।
लेनोवो आइडिया पैड 720एस, 520एस, 320एस अल्ट्राथिन लैपटॉप हैं। कीमत की बात करें तो 720s की 74,850 रुपए, 520एस की 47,450 रुपए और 320एस की 34,750 रुपए है। बता दें 720एस उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो अच्छी परफॉर्मेंस के साथ एक कम वजन वाला लैपटॉप लेना चाहते हैं।
फीचर्स की बात करें तो यह कीबोर्ड बैकलाइट के साथ आता है और कंपनी का दावा है कि यह 8 घंटे का बैटरी बैकअप देगा। इस लैपटॉप में जेबीएल स्पीकर्स के साथ डॉल्बी एटम्स दिए गए हैं।

