इंटेक्स ने लांच किए एक्वा सीरीज के दो नए स्मार्टफोन्स
10/11/2017 2:51:55 PM

जालंधरः भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने अपने दो नए स्मार्टफोन्स Aqua Lions X1+ और Aqua Lions X1 के नाम से लांच किए है। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स की कीमत (Aqua Lions X1+) 8,499 रूपए और (Aqua Lions X1) 7,499 रूपए रखी है। दोनों ही स्मार्टफोन ब्लैक, शैंपेन और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। खासियत की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन्स शैटरप्रूफ डिस्प्ले खूबी के साथ लैस है। कंपनी का दावा है इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले नहीं टूटेगा। कंपनी इसके साथ ही वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर और 25GB रिलायंस जियो का 4G डाटा भी दे रही है।
Aqua Lions X1+ के फीचर्स
डिस्प्ले | 5.2 इंच की HD IPS डिस्प्ले (1280 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन) |
प्रोसैसर | 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर |
रैम | 3GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 32GB |
एक्पैन्डेब्ल स्टोरेज | 128जीबी |
रियर कैमरा | 13MP |
फ्रंट कैमरा | 5MP |
बैटरी | 2,800mAh |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 7.0 नॉगट |
कनेक्टिविटी |
4G VoLTE, ब्लूटूथ, वाईफाई, GPS, डुअल सिम और माइक्रो USB पोर्ट |
Aqua Lions X1 के फीचर्स
डिस्प्ले | 5.2 इंच की HD IPS डिस्प्ले (1280 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन) |
प्रोसैसर | 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर |
रैम | 2GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 16GB |
एक्पैन्डेब्ल स्टोरेज | 128जीबी |
रियर कैमरा | 13MP |
फ्रंट कैमरा | 5MP |
बैटरी | 2,800mAh |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 7.0 नॉगट |
कनेक्टिविटी |
4G VoLTE, ब्लूटूथ, वाईफाई, GPS, डुअल सिम और माइक्रो USB पोर्ट |