इंफिनिक्स के इस स्मार्टफोन की कीमत में हुई कटौती, जानें नई कीमत
12/21/2017 12:31:59 PM
जालंधरः हांग-कांग की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इंफिनिक्स ने इस साल अगस्त महीने में अपना इंफिनिक्स हॉट 4 प्रो स्मार्टफोन 7,499 रुपए की कीमत के साथ लांच किया था। वहीं, अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत में 500 रुपए की कटौती की है, जिसके बाद इस स्मार्टफोन को अब 6,999 रुपए की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। बता दें कि यह स्मार्टफोन बॉर्डिऑक्स रेड, क्वार्टज ब्लैक और मैजिक गोल्ड कलर ऑप्शंस के साथ फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
इंफिनिक्स हॉट 4 प्रो स्मार्टफोन के फीचर्स
| डिस्प्ले | 5.5 इंच (रेेजोल्यूशन 1280 x 720 पिक्सल) |
| प्रोसैसर | 1.3GHz क्वाड-कोर MT6737 प्रोसैसर |
| रैम | 2GB |
| इंटर्नल स्टोरेज | 16GB |
| माइक्रोएसडी कार्ड स्पोर्ट | 128GB |
| रियर कैमरा | 13MP |
| फ्रंट कैमरा | 8MP |
| बैटरी | 4,000mAh |
| अॉपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 7.0 नॉगट |
| कनैक्टिविटी | 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटुथ 4.2, माइक्रो USB, डुअल सिम और 3.5 मिमी हैडफोन जैक |

