तीन वेरियंट में लांच हुआ Honor 7X स्मार्टफोन, शुरूआती कीमत 12,000 रुपए
10/11/2017 5:00:26 PM

जालंधरः हुवावे की सब-ब्रांड कंपनी ऑनर ने चीन में आज अपना नया स्मार्टफोन Honor 7X के नाम से लांच किया है। कंपनी ने Honor 7X स्मार्टफोन को तीन वेरियंट (32GB/64GB/128GB) में पेश किया है। कीमत की बात करें तो कंपनी Honor 7X (32GB) की कीमत 12,862 रुपए, Honor 7X (64GB) की कीमत 16,800 रुपए और Honor 7X (128GB) की कीमत 19,700 रुपए रखी है। तीनों स्मार्टफोन्स मिड नाइट ब्लैक, प्लेटिनम गोल्ड और अरोरा ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Honor 7X के फीचर्स
डिस्प्ले | 5.93 इंच की HD डिस्प्ले (रेजल्यूशन 2160 x 1080 पिक्सल) |
प्रोसैसर | 2.36GH का ऑक्टा कोर प्रोसेसर |
रैम | 4GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 32GB/64GB/128GB |
माइक्रोएसडी कार्ड | 256GB |
रियर कैमरा | 16MP,2MP |
फ्रंट कैमरा | 8MP |
बैटरी | 3340mAh |
कनैक्टिविटी | 4G-LTE VoLTE, ब्लूटूथ 4.1, वाई-फाई 802.11 b/g/n, GPS |