रेडमी नोट 5 प्रो यूजर्स के लिए खुशखबरी, जल्द जारी होगा ड्यूल 4G VoLTE फीचर
3/26/2018 3:54:42 PM
जालंधरः चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी अपने रेडमी नोट 5 प्रो स्मार्टफोन के लिए जल्द सॉफ्टवेयर अपडेट के माध्यम से ड्यूल 4G VoLTE फीचर को जारी कर सकती है। जानकारी के मुताबिक, ड्यूल 4G VoLTE फीचर के आने के बाद यूजर्स दो 4G सिम कार्ड या दोनों सिम में 4G VoLTE सुविधा का लाभ एक साथ ले पाऐंगे। इस बात की जानकारी FunkyHuawei.club द्वारा लीक के माध्यम से सामने आई है, जिसे टेलीकॉम टॉक ने रिपोर्ट किया है।
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के फीचर्स
| डिस्प्ले | 5.99 इंच (2160 x 1080 पिक्सल्स) |
| प्रोसैसर | क्वालकोम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसैसर |
| रैम | 4GB, 6GB |
| इंटर्नल स्टोरेज | 4GB |
| रियर कैमरा | 12MP, 5MP |
| फ्रंट कैमरा | 20MP |
| बैटरी | 4,000mAh |
| अॉपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 7.1.2 नॉगट |
| कनैक्टिविटी | 4G VoLTE, ब्लूटुथ, वाई-फाई, GPS, ड्यूल सिम और माइक्रो USB पोर्ट |

