प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हुअा एप्पल का सस्ता iPad

4/11/2018 12:01:50 PM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल ने पिछले महीने शिकागो में आयोजित एजुकेशन इवेंट के दौरान अपने सस्ते 9.7 इंच iPad को लांच किया था। एप्पल का यह iPad भारत में बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट की साइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है और वहीं कस्टमर्स को ये 20 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल के बीच तक उपलब्ध करा दिए जाएंगे। ये iPad एपल पेंसिल सपोर्ट के साथ अाता है। यूजर्स इसे सिल्वर, गोल्ड और स्पेस ग्रे कलर ऑप्शंस में खरीद सकते है। 

 

कीमत की बात करें तो एप्पल iPad 9.7 के 32GB वाई-फाई मॉडल की कीमत 28,000 रुपए है। वहीं इसका दूसरा iPad 9.7 32GB वाई-फाई + सैल्यूलर मॉडल की कीमत 35,700 रुपए और तीसरे वेरियंट iPad 9.7 128GB वाई-फाई मॉडल की कीमत 38,600 रुपए है। इसका चौथा वेरियंट iPad 9.7 128GB वाई-फाई + सैल्यूलर है जोकि 46,300 रुपए की कीमत के साथ है। 


 
स्पैसिफिकेशन्स

- नए कम कीमत iPad में 9.7 इंच की रेटीना डिस्प्ले दी गई है जो क्लीयर वीडियो को शो करती है।
- A10 फ्यूजन चिप को इसमें लगाया गया है जो ज्यादा मैमोरी वाली एप्स को भी आसानी से प्ले करने में मदद करेगी। 
- इसमें 1080 पिक्सल्स की वीडियो को स्पोर्ट करने वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
- यह नया मॉडल 300Mbps की LTE स्पीड को स्पोर्ट करता है।
- इसमें एप्पल ने TOUCH ID की स्पोर्ट भी दी है। 
- वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में HD कैमरा दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static