एंड्रायड फोन में स्लो मोशन वीडियो को रिकॉर्ड करने का आसान तरीका

7/16/2017 12:10:50 PM

जालंधरः सेल्फी का ट्रेंड काफी लंबे समय से चला आ रहा है और आज भी है। इसी तरह एक और ट्रेंड है जो और वो ट्रेंड है स्लो मोशन विडियोज का। यदि आप सोच रहे हैं कि यह फीचर तो कुछ हाई-एंड स्मार्टफोन में ही होता है और आप अपने साधारण एंड्रायड फोन में यह सब नहीं कर सकते हैं। तो आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। आप भी अपने एंड्रायड स्मार्टफोन में स्लो-मोशन विडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...


1. रिएक्शन स्लो मोशन प्रो 

यह एप भी काफी शानदार है। इस एप के जरिए आप बिना विडियो क्वालिटी खराब किए फोन में स्लो मोशन विडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

2. स्लो मोशन विडियो एफएक्स 

स्लो मोशन विडियो रिकॉर्ड करने के लिए यह एप भी काफी पसंद की जाती है। आप इस एप के जरिए अपने एंड्रायड फोन में फ़ास्ट मैजिक मोशन विडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं।

3. स्लोप्रो 

यह एप भी काफी शानदार है, इस एप में विडियो शूट, एडिट और शेयर भी कर सकते हैं। इससे आप शानदार स्लो मोशन का आनन्द ले सकते हैं।

4. स्लो मोशन फ्री

यह शानदार एप आपके स्पेशल पलों को और भी शानदार बना देती है।यह एक स्लो मोशन विडियो व्यूअर है। आप पहले रिकॉर्ड विडियो को भी चुन सकते हैं और नया विडियो भी बना सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static