Acer Nitro 5 Spin लैपटॉप लांच, कीमत 79,990 रूपए

10/11/2017 12:04:58 PM

जालंधरः ताइवन की मल्टीनेशनल कंपनी एसर ने भारत में मंगलवार को अपने नए लैपटॉप Acer Nitro 5 Spin को लांच किया है। एसर ने अपने नए लैपटॉप की कीमत 79,990 रूपए रखी है और यह लैपटॉप एक्सक्लूसिव रूप से फ्लिपकार्ट पर ब्रिकी के लिए उपलब्ध है। 

 

Acer Nitro 5 Spin के स्पेसिफिकेशन्स

acer nitro 5 spin flipkart acer

एसर के नए लैपटॉप में 15.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन रेज्योलेशन 1920x1080 पिक्सल्स है। लैपटॉप 8वीं पीढ़ी के इंटेल कोर i7-8550U और कोर i5-8250U प्रोसेसर से लैस है। वहीं, लैपटॉप में 4जीबी रैम दी गई है और फाइल को सेव करने के लिए इसमें 1TB HDD मौजूद है। 

 

क्नेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो Acer Nitro 5 Spin लैपटॉप में WiFi 802.11a/b/g/n/ac, ब्लूटुथ v4.1, 1xHDMI पोर्ट, और 2-in-1 कार्ड रीडर मौजूद है। वहीं, लैपटॉप को पावर देने के लिए इसमें 3220 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि लैपटॉप 10 घंटे का बैटरी बैअकप देने में सक्षम है। 

 

लैपटॉप की लांचिंग के समय मुख्य विपणन अधिकारी और उपभोक्ता व्यवसाय प्रमुख चंद्रहास पाणिगढ़ी ने कहा, Acer Nitro 5 Spin लैपटॉप को 8वीं जनरल इंटेल कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है और इसे खास उन लोगों के लिए तैयार किया है जो लैपटॉप गैमिंग के शौकिन है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static