ये तकनीकें जान सकती हैं क्या सोच रहे हैं आप!

11/27/2015 9:59:02 PM

जालंधर : वैज्ञानिक ऐसी टेक्‍नालॉजी पर काम कर रही हैं जो यह पता लगा सकेगी कि आपके दिमाग में क्या चल रहा है। इसी दिशा में चल रही एक रिसर्च माइंड प्रिंट में मनुष्‍य के दिमाग में चल रही गतिविधियों पर नजर रखकर उसका एक प्रतिरूप तैयार कर लिया जाता है। इसी तरह से कई माइंड रिसर्च चल रही हैं। 

1. कुछ रिसर्चर्स ने ऐसी तकनीक बनाई है कि अब यह पता लगाया जा सकता है कि इंसान आगे क्या करने वाला है।

2. बिंघमटन यूनिवर्सिटी के रिसर्चर का कहना है कि उन्होंने एक ऐसी तकनीक तैयार की है जो किसी पर्टिकुलर शब्द के बारे में कोई व्यक्ति क्या सोचता पता लगाएगी।

3. कैलिफोर्निया की यूनिवर्सिटी में कुछ वैज्ञानिकों ने डिकॉडर तकनीक विकसित की है। इसके जरिए दिमाग में चल रही सोच को मोनोलॉग के रूप में तैयार किया जा सकता है।

4. fMRI मशीन के जरिए इंसान के सपने को भी जानना सम्भव हुआ है। इस मशीन में यदि कोई व्यक्ति सो जाए तो यह पता लगाया जा सकता है कि उसने क्या सपना देखा।

5. बीबीसी ने बीबीसी आईप्लेयर बनाया है जो एक प्रकार का हेडसेट है जिसे पहनकर प्लेयर में चैनेल चेंज कर सकते हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

static