वैज्ञानिकों ने किया कमाल : 15 मिनट में ठीक होगी चोट

2/12/2016 8:04:10 AM

वैज्ञानिकों ने बनाए घाव को भरने में मददगार तंतु
लंदन (हि.) : कई बार चोट लगने पर टांके लगवाने पड़ते हैं पर वैज्ञानिकों ने एक ऐसी तकनीक ईजाद की है जिससे चोट लगने पर टांके लगवाने की जरूरत नहीं होगी। उपकरण के जरिए लेजर का इस्तेमाल कर चोट को 15 मिनट में ठीक किया जा सकेगा।

शोधकर्त्ताओं ने लेजर किरणों के इस्तेमाल से ऊत्तकों को पास लाने की प्रक्रिया विकसित की है। उन्होंने एक ऐसा चिपचिपा चिकित्सीय पदार्थ या तंतु बनाए हैं जो हरी लेजर लाइट के सम्पर्क में आने पर शरीर में कोलेगन अणुओं को सक्रिय कर देते हैं। कोलेगन प्रोटीन सक्रिय होकर चोट को भरने में मदद करते हैं। कोलेगन त्वचा, मांसपेशियों और हड्डियों को जोडऩे वाले ऊत्तकों को मजबूत बनाता है। जब लेजर से कोलेगन अणुओं को सक्रिय किया जाता है तो चोट लगने से त्वचा या मांसपेशी में आया रिक्त स्थान भर जाता है और चोट ठीक हो जाती है। साथ ही यह चोट के निशान को भी मिटा देगी। तकनीक को नैनो स्टरिंग नाम दिया गया है।

दुष्प्रभाव भी कम
लेजर किरणें केवल त्वचा के बाहरी हिस्से को भेदती हैं, इससे ऊत्तकों पर इसका बहुत कम प्रभाव पड़ता है। तार या तंतु अपने आप शरीर द्वारा अवशोषित कर लिए जाएंगे। तंतु त्वचा में 5 मिलीमीटर तक जाते हैं पर ये लेजर किरणों को त्वचा में लगभग एक इंच अंदर तक भेजने में सक्षम हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static