भारत में बनेगी पर बिकेगी नहीं Harley Davidson की यह बाइक

3/1/2016 11:07:08 AM

जालंधर : अमरीकी बाइक मेकर हार्ले डेविडसन का भारत में अपनी एंट्री लेवर स्ट्रीट 500 मोटरसाइकिल लांच करने का कोई इरादा नहीं है। कम्पनी ने ज्यादा कीमत वाली स्ट्रीट 750 को भारत में 2014 में पेश किया है जिसकी कीमत 4 लाख ही और यह सबसे सस्ता हार्ले डेविडसन है। इसे पहली बार मिलान में हुए 2013 EICMA में पेश किया गया था।

हार्ले डेविडसन एशिया पसिफिक के एमडी Marc McAllister ने कहा कि यह भारतीय मार्केट के लिए फिट नहीं है। स्ट्रीट 750 ने बेहद अच्छा किया है। इसने ग्राहकों को अपनी और आकर्षित किया है। इसके बाद उन्होंने कहा हम स्ट्रीट 500 को भातीय प्लांट में इंडोनेशिया और आस्ट्रेलिया के लिए बनाएंगे क्योंकि यह राइडर की जरूरतों के लिए अच्छा बाइक है।

वर्ष 2010 से हार्ले डेविडसन ने भारत में 12,000 मोटरसाइकिलों को बेचा है और यह संख्या बढ़ रही है। भारत में हार्ले डेविडसन के 21 डीलर हैं और 6,000 मैम्बर हार्ले ओनर्स ग्रुप से जुड़े हैं। हालांकि यह जरूर कहा जा सकता है कि हार्ले डेविडसन का स्ट्रीट 500 फिलहाल भारतीय रणनीति का हिस्सा नहीं है लेकिन हो सकता है कि हार्ले इस बारे में सोचे और आने वाले सालों में भारत में देखने को मिले।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static