गुरुत्वाकर्षण लहरों को लेकर सत्य हुई आइंस्टीन की कही 100 साल पुरानी बात

2/13/2016 5:34:50 AM

जालंधर : महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का लगभग 100 साल पहले लगाया अंदाजा सही साबित हुआ है और इसे वैज्ञानिकों ने भी सही माना है। दरअसल लगभग सवा अरब साल पहले ब्रह्मांड में 2 ब्लैक होल की टक्कर हुई थी, जिस कारण अंतरिक्ष में उनके आस-पास मौजूद जगह और समय दोनों बिगड़ गए। आइंस्टीन ने कहा था कि टक्कर के बाद अंतरिक्ष में हुआ बदलाव सिर्फ टकराव वाली जगह पर सीमित नहीं रहेगा।

100 साल पहले आइंस्टीन ने कहा था कि इसके बाद अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण तरंगें पैदा हुई, जो तालाब में पैदा हुई तरंगों की तरह आगे बढ़तीं हैं। अब दुनिया भर के वैज्ञानिकों ने आइंस्टीन की थ्योरी आफ रिलेटीविटी के सबूत मिल गए हैं। यह अंतरिक्ष विज्ञान क्षेत्र में बड़ी उपलब्धी मानी जा रही है। विज्ञानियों का कहना है कि उनको ब्लैक होल की टक्कर के बाद पैदा हुई तरंगें मिल गई हैं।

ब्लैक होलज़ की भी हुई पुष्टि : इस खोज के साथ न सिर्फ आइंस्टीन की थ्योरी सही साबित हुई, बल्कि पहली बार आपस में टकराने वाले 2 ब्लैक होलज की भी पुष्टि हुई है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static