सूर्य से भी 3 गुना ज्यादा गर्म है वैज्ञानिकों का बनाया आर्टिफीशियल सूरज

2/12/2016 8:45:10 AM

पेइचिंग : चीन के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा कृत्रिम सूरज बनाने में सफलता हासिल कर ली है, जो सूरज से भी 3 गुना ज्यादा गर्म है। इस आविष्कार को ईंधन की कमी दूर करने की राह में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

इंस्टीच्यूट ऑफ फिजीकल साइंस के वैज्ञानिक इस कृत्रिम सूरज में हाइड्रोजन गैस को 5 करोड़ डिग्री सैल्सियस के भयंकर तापमान तक गर्म कर पाने में सफल हो गए।

इतना ही नहीं, ये लोग रिकॉर्ड 102 सैकेंड तक इस तापमान को जारी रख पाए। अंग्रेजी वैबसाइट ‘द मिरर’ की रिपोर्ट के मुताबिक चीन के वैज्ञानिकों ने 5 करोड़ डिग्री सैल्सियस तापमान को तब तक कायम रखने में सफलता हासिल की, जब तक न्यूक्लियर फ्यूजन चैंबर का कोर इस तापमान के आगे पिघल कर पस्त नहीं हो गया।

यह आविष्कार उस प्रोजैक्ट का हिस्सा है जिसके तहत न्यूक्लियर फ्यूजन रिएक्टरों से साफ-सुथरी ऊर्जा हासिल की जा सके।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static