भारतीय सर्वरों को कन्ट्रोल कर रहा है साइबर क्रिमिनल ग्रुप: कैस्परस्काई रिपोर्ट

10/24/2017 6:29:11 PM

जालंधर : रशियन साइबर सिक्योरिटी और एंटीवायरस निर्माता कम्पनी कैस्परस्काई ने एक रिपोर्ट जारी कर बताया है कि भारत में लगे सर्वरों पर साइबर अटैक हो रहा है जिनके पीछे साइबर क्रिमिनल गुप लज़ारस (Lazarus) का हाथ है। यह वही ग्रुप है जिसे वानाक्राई रैमसमवेय अटैक के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह साइबर क्रिमिनल ग्रुप भारत के सर्वरों का उपयोग कर रहा है व इन्फ्रास्टचर पर नज़र बनाए हुए है। 

 

इस ग्रुप द्वारा इंडोनेशिया, भारत, बांग्लादेश, मलेशिया, वियतनाम, दक्षिण कोरिया, ताइवान, और थाईलैंड आदि देशों को निशाना बनाया जा रहा है। इसके अलावा यह भी लिखा है कि यह ग्रुप खास तौर पर कम्पनी या संगठन को टार्गेट कर रहा है। इस ग्रुप ने 2014 में सोनी पिक्चर्स को हैक किया था। जानकारी के मुताबिक अब तक विश्व के टॉप देश इस ग्रुप द्वारा किए गए अटैक से प्रभावित हैं। इनमें से सबसे ज्यादा अमरीका के 11,949 सर्वर, चीन के 7,848, भारत के 1,524, हांग कांग के 1,102 व सबसे कम यूके के 805 सर्वर प्रभावित हैं। कैस्परस्काई का कहना है कि उनके शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि मनूस्क्रिप्ट (Manuscrypt) नामक मालवेयर से इन सर्वरों को निशाना बनाया जा रहा है। जिसे माइक्रोसॉफ्ट इंटरनैट इनफोर्मेशन सर्विस के जरिए 13 जून 2017 को इन सर्वरों में इंस्टाल किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static