ऑनलाइन Movies के लिए ये हैं बेस्ट फ्री Android Apps

9/3/2017 5:01:30 PM

जालंधरः Movie लवर्स के लिए आज हम ऐसी ऐप्स की लिस्ट पेश करने वाले हैं, जिनके जरिए वे शानदार ऑनलाइन मूवी का मज उठा सकते हैं। बता दें कि ये सभी एप्स आपको गूगल प्ले स्टोर में मिल जाएंगी। एंड्रायड यूज़र्स के लिए यह बेस्ट ऑनलाइन मूवी ऐप्स हैं।

 

जियो सिनेमा

जियो के इस एप में आप बिना खर्चा किए फ़िल्में देख सकते हैं, अभी इस ऐप में पुरानी फिल्मों की तादाद ज़्यादा है।

 

हॉटस्टार

इस एप के बारे में हम सभी जानते हैं कि वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए यह एप कितना प्रचलित है, साथ ही इसमें आप बॉलीवुड, हॉलीवुड और कई क्षेत्रीय भाषाओं की फ़िल्में देख सकते हैं, जिनके लिए आपको अलग से खर्चा नहीं करना पड़ेगा।

 

यप टीवी

वैसे तो यह एक टीवी ऐप है, लेकिन इसमें हमें एक मूवी का सेगमेंट भी मिलता है। इस ऐप में बॉलीवुड, तेलुगु, तमिल और गुजराती तथा अन्य कई भाषाओं में फ़िल्में मौजूद हैं. इस ऐप के ज़रिए आप एक ही ऐप से टीवी चैनल और मूवी स्ट्रीम कर सकते हैं।

 

ओजी मूवी

इस एप के बारे में लोग कम ही जानते हैं, यह एप ज़ी इन्टरनेट लिमिटेड का है, जो सिनेमा क्षेत्र में काफी लोकप्रिय भी है. इस एप में आपको बॉलीवुड़, टॉलीवुड और कन्नड़ सहित कई अन्य भाषाओं की फ़िल्में मिल जाएगीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

static