इन खास बदलावों के साथ जल्द लांच होगी सुजुकी की नई अर्टिगा

4/15/2018 11:09:55 AM

जालंधरः देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी 19 अप्रैल को MPV सेगमेंट में अपनी नई अर्टिगा लांच करने जा रही है। कहा जा रहा है कि इस कार को नए 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लांच किया जा सकता है, जो K14B 1.4 लीटर पेट्रोल इंजन को रिप्लेस करेगा। साथ ही इसमें कई अन्य बदलाव भी देखने को मिलेंगे। MPV सेगमेंट में अर्टिगा काफी पॉपुलर सवारी है।

 

बात करें खासियत की तो अभी तक की रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कार अभी आ रही अर्टिगा से ज्यादा चौड़ी और लंबी होगी। अगर ऐसा होता है तो इस एमपीवी में थर्ड रो के पैसेंजर को और ज्यादा स्पेस मिलेगा। इस कार के पिछले हिस्से में सुजुकी ने काफी बदलाव किया है। उम्मीद है कि इंडोनेशिया में लांच होने के बाद कंपनी इस भारत में भी जल्द लांच करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static