बंपर डिस्काउंट! यहां बेहद सस्ते दाम में मिल रहा iPhone 16 Pro, जल्द उठाएं लाभ
3/5/2026 1:33:01 PM
गैजेट डेस्क : अगर आप अपना स्मार्टफोन अपग्रेड करना चाह रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद सही है। इस समय ऐप्पल का प्रीमियम iPhone 16 Pro और सैमसंग का Galaxy S25 Ultra दोनों ही सस्ती कीमत पर उपलब्ध हैं। iPhone 16 Pro पर 15,000 रुपये से ज्यादा की छूट मिल रही है, जबकि Galaxy S25 Ultra पर भी 20,000 रुपये से अधिक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइए जानते हैं इन दोनों फोन की स्पेसिफिकेशंस और ऑफर की पूरी जानकारी।
iPhone 16 Pro के स्पेसिफिकेशंस
iPhone 16 Pro में 6.3 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह HDR10 और Dolby Vision को भी सपोर्ट करता है। फोन Apple के पावरफुल A18 Pro चिपसेट पर चलता है और इसमें 8GB RAM दी गई है। कैमरा सेटअप में रियर में 48MP का प्राइमरी लेंस, 12MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 48MP का अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल है। फ्रंट कैमरा 12MP का है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। iPhone 16 Pro में 3,582mAh की बैटरी है, जो 25W वायर्ड, 15W वायरलेस और 4.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़ें - वीडियो पर 50,000 Views आने पर YouTube कितना पैसा देता है? जाने चौंका देने वाले Facts
क्रोमा पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
iPhone 16 Pro को भारत में पहले 1,19,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस समय क्रोमा पर लगभग 16,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत घटकर 103,990 रुपये रह गई है। यह छूट उन यूज़र्स के लिए एक शानदार मौका है, जो iPhone 16 Pro खरीदने का इंतजार कर रहे थे।
Galaxy S25 Ultra पर भी बंपर ऑफर
iPhone 16 Pro के अलावा सैमसंग का Galaxy S25 Ultra भी इस समय बड़े डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। यह फोन भारत में 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। अभी अमेजन पर इसका Titanium Whitesilver (12GB+256GB) वेरिएंट 1,09,490 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा इस पर 1,500 रुपये का बैंक ऑफर और लगभग 3,300 रुपये का कैशबैक भी दिया जा रहा है।

