सैमसंग ने लांच किया गैलेक्सी J7 नेक्स्ट का नया वेरियंट
12/22/2017 11:50:42 AM

जालंधरः दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपने गैलेक्सी J7 नेक्स्ट स्मार्टफोन का 3GB रैम + 32GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट भारत में लांच कर दिया है। कंपनी ने अपने नए वेरियंट की कीमत 12,990 रुपए रखी है। बता दें कि सैमसंग ने इस साल जुलाई महीने में सैमसंग गैलेक्सी J7 नेक्स्ट को 2GB रैम + 16GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 11,490 रुपए में लॉन्च किया था।
सैमसंग गैलेक्सी J7 नेक्स्ट के फीचर्स
डिस्प्ले | 5.5 इंच (रेज्योलेशन 720 x 1280 पिक्सल्स) |
प्रोसैसर | 1.6GHz ओक्टा-कोर प्रोसैसर |
रैम | 3GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 32GB |
माइक्रोएसडी कार्ड स्पोर्ट | 256GB |
रियर कैमरा | 13MP |
फ्रंट कैमरा | 5MP |
बैटरी | 3,000mAh |
अॉपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 7.0 नॉगट |
कनैक्टिविटी | 4G VoLTE, ब्लूटूथ, वाईफाई, GPS, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और माइक्रो USB पोर्ट |