Samsung के इस स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती, जानें नई कीमत
10/11/2017 1:39:52 PM
जालंधरः कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपने गैलेक्सी सी9 प्रो की कीमत में भारी कटौती की है। इस स्मार्टफोन को 36,900 रुपए की कीमत में लांच किया गया था। त्योहारी सीजन को देखते हुए सैमसंग ने इस फोन की कीमत में 5,000 रुपए की कटौती हुई है। कटौती के बाद सैमसंग के इस फोन को फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया पर भी 29,900 रुपए में बेचा जा रहा है।
Galaxy C9 Pro के फीचर्सः
| डिस्प्ले | 6 इंच (रेजल्यूशन 1080x1920 पिक्सल) |
| प्रोसेसर | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 |
| रैम | 6GB |
| इंटर्नल स्टोरेज | 64GB |
| माइक्रोएसडी कार्ड | 256GB |
| रियर कैमरा | 16MP |
| फ्रंट कैमरा | 16MP |
| बैटरी | 4000mAh |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 6.0 नॉगट |
| कनैक्टिविटी | वाई-फाई 802.11,जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक |

