भारत में आज लॉन्च होगा OnePlus 13s, इतनी हो सकती है कीमत, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

6/5/2025 5:15:48 AM

गैजेट डेस्कः स्मार्टफोन के दीवानों के लिए खुशखबरी है। टेक कंपनी वनप्लस  5 जून 2025 को अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13s लॉन्च करने जा रही है। इस फोन को लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही थी और अब आखिरकार इसका लॉन्च काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आइए जानते हैं इस धमाकेदार स्मार्टफोन के बारे में सबकुछ कीमत, डिजाइन, फीचर्स और इवेंट कैसे देखें-

अनुमानित कीमत

OnePlus 13s की कीमत ₹49,000 से ₹55,000 के बीच हो सकती है, जो इसे OnePlus 13R (₹42,999) और OnePlus 13 (₹69,999) के बीच एक संतुलित विकल्प बनाती है। 


 डिजाइन और कलर वेरिएंट्स

यह स्मार्टफोन तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा:

  • Black Velvet

  • Pink Satin

  • Green Silk

इन रंगों में Velvet Glass फिनिश दी गई है, जो हाथ में पकड़ने पर सॉफ्ट फील देती है और खासतौर पर भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए डिजाइन की गई है।


प्रमुख फीचर्स

  • प्रोसेसर: Snapdragon 8 Elite चिपसेट

  • RAM और स्टोरेज: 12GB RAM और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज

  • डिस्प्ले: 6.32-इंच 1.5K LTPO AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट

  • कैमरा सेटअप:

    • 50MP Sony IMX906 प्राइमरी सेंसर

    • 50MP टेलीफोटो लेंस (2x ऑप्टिकल जूम)

    • 32MP फ्रंट कैमरा

  • बैटरी: 6260mAh, 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग

  • सॉफ़्टवेयर: Android 15 आधारित OxygenOS 15

  • AI फीचर्स: AI VoiceScribe, AI Translation, AI Search, AI Reframe, AI Best Face 2.0


उपलब्धता

OnePlus 13s की बिक्री Amazon, OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स के माध्यम से की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

static