Logitech ने भारत में लॉन्च किया नया हल्का गेमिंग हेडफोन

7/13/2021 2:00:58 PM

गैजेट डेस्क: Logitech ने भारत में अपने सबसे हल्के गेमिंग हेडफोन Logitech G335 को लॉन्च कर दिया है। यह एक वायर्ड गेमिंग हेडफोन है जिसका कुल वजन 240 ग्राम है। बेहतरीन डिजाइन से बनाए गए इस हेडफोन में सॉफ्ट फेब्रिक वाले ईयरपैड लगे हैं, जिससे आप इसे लम्बे समय तक लगातार इस्तेमाल कर सकते हैं। Logitech G335 की कीमत 6,795 रुपए है और इसे अमेजन से ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5mm का ऑडियो जैक दिया गया है और इसमें एक माइक भी मौजूद है।

इससे पहले पिछले सप्ताह ही लॉजिटेक ने वायरलेस माउस और कीबोर्ड के कॉम्बो पैक Logitech MK470 को भी भारत में लॉन्च किया है। Logitech MK470 को कंपनी दो कलर ऑप्शन्स (ग्रेफाइट और ऑफ व्हाइट) में लेकर आई है और इसकी कीमत 4,995 रुपए रखी गई है। कंपनी इसके माउस में दी जा रही बैटरी पर 18 महीने की और कीबोर्ड के लिए 36 महीने की वारंटी दे रही है।

PunjabKesari

इस कीबोर्ड में 12 फंक्शन कीज मिलती हैं, हालांकि एरो कीज एक अलग लोकेशन पर दी गई हैं। कीबोर्ड का कुल वजन 558 ग्राम है। माउस में हाई प्रिजिशन ऑप्टिकल ट्रैकिंग और 1,000dpi का सेंसर मिलता है। इस माउस में तीन बटन और एक स्क्रॉलर दिया गया है। माउस में AA बैटरी का इस्तेमाल होता है। इस माउस का वजन 100 ग्राम है। Logitech MK470 का इस्तेमाल विंडोज़ 10, 8, 7 और इसके पहले के ओएस में भी किया जा सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News

static