Vivo नए स्मार्टफोन पर कर रही काम, सर्टिफिकेशन साइट पर आया नजर

4/28/2024 4:34:19 PM

गैजेट डेस्क. इस साल की शुरुआत में Vivo ने V30 सीरीज लॉन्च की थी। वहीं 2 मई को कंपनी भारत में Vivo V30e को अनाउंस करने जा रही है। अब Vivo के एक और नए फोन को सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी  Vivo V40 सीरीज पर भी काम कर रही है। अब इसी के तहत Vivo V40 Lite की जानकारी सामने आई है।

PunjabKesari

 

Vivo V40 Lite सर्टिफिकेशन पर हुआ लिस्ट

Vivo V40 Lite को V2341 मॉडल नंबर के साथ ब्लूटूथ SIG डेटाबेस पर देखा गया है। यहां से पता चलता है कि फोन में ब्लूटूथ 5.1 कनेक्टिविटी का सपोर्ट दिया जाएगा। कुछ ही दिन पहले इस फोन को इसी मॉडल नंबर के साथ ग्लोबल सर्टिफिकेशन फॉरम (GCF) पर देखा गया था। इन दोनों सर्टिफिकेशन के आधार पर कन्फर्म है कि फोन 5G होगा। यह फोन n1 / n2 / n3 / n5 / n8 / n20 / n28 / n38 / n40 / n41 / n66 / n77 / n78 5G बैंड के साथ आएगा।

PunjabKesari

 

कब होगा लॉन्च

Vivo V40 Lite इसी साल मई या जून में लॉन्च किया जा सकता है। यह V30 लाइट के सक्सेसर के तौर पर लाया जा रहा है। यह पहले चीन में लॉन्च किया जा सकता है और फिर भारत में एंट्री होगी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Recommended News

Related News

static