LinkedIn ने एंड्रॉयड और आईओएस के लिए शुरू की नई सर्विस

7/27/2018 4:45:00 PM

जालंधर- सोशल पोर्टल LinkedIn ने अपने प्लेटफॉर्म में वॉयस मैसेज सर्विस को शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने इसे एंड्रॉइड और आईओएस डिवाइस के लिए पेश कर दिया है। LinkedIn का कहना है कि नई सुविधा “अगले कुछ हफ्तों” में ग्लोबल लेवल पर उपलब्ध होगी। इसकी मदद से यूजर्स अपनी एजुकेशन प्रोफाइल और करियर इंफॉर्मेशन को मेंटेन कर अपने लिए जॉब सर्च कर सकते हैं।

 

PunjabKesari

 

हाल ही में कंपनी ने घोषणा की थी कि भारत में LinkedIn के 5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हो गए हैं। लोगों के बीच यह सोशल पोर्टल अब काफी पॉप्यूलर हो गया है। इसके जरिए यूजर्स को जॉब सर्च करने में आसानी हो रही है, वहीं अब ज्यादातर कंपनियां भी नौकरी के लिए इस साइट को प्रायोरिटी दे रही हैं।

 

PunjabKesari

 

अापको बता दें कि कंपनी जॉब सीकर्स और एंप्लॉयर्स दोनों को फ्री सर्विस के साथ प्रीमियम सर्विस भी ऑफर करती है। LinkedIn ने भारत में 2014 में 2.5 करोड़ यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं LinkedIn को टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने 26 अरब डॉलर में खरीदा था। LinkedIn के पूरी दुनियाभर में 56 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jeevan

Recommended News

Related News

static