टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई Lamborghini Aventador SVJ

4/15/2018 8:58:05 PM

जालंधर- सुपरकार निर्माता कंपनी लेम्बोर्गिनी की नई SVJ कार जर्मनी के नर्बरग्रिंग में टेस्टिंग के समय स्पॉट की गई है। लेम्बोर्गिनी अपनी नई 'SVJ' पर काफी समय से काम कर रही है। कंपनी ने अपनी इस कार में कई बदलाव किए हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 6 करोड़ रुपए हो सकती है। हालांकि कंपनी ने इसके बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

 

इंजन

लेम्बोर्गिनी अवेंटाडोर SVJ में 6.5 लीटर का अपग्रेडेड V12 इंजन दिया है। यह इंजन 780bhp की पावर और 690Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। कार ज्यादा आक्रामक एग्जॉस्ट सिस्टम लगाया जाएगा।

 

PunjabKesari

 

डिजाइन

इसमें नया फ्रंट बम्पर दिया जा सकता है। वहीं पीछे की तरफ बड़े डिफ्यूजर और एक्टिव रियर विंग्स मिलेंगे, जो इसे और भी आकर्षक बना रहा है।

 

PunjabKesari

 

मुकाबला

माना जा रहा है कि लेम्बोर्गिनी की इस नई कार का मुकाबला फरारी 812 सुपरफास्ट से होगा। इसकी कीमत 5.20 करोड़ रुपए (एक्स शोरूम) है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static