भारत में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 25 अक्टूबर से होगा शुरू

4/14/2018 2:47:12 PM

जालंधर- संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया है कि देश में दूसरे इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी में 25 से 27 अक्टूबर तक किया जाएगा। सिन्हा ने कही कि,"इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2018 का आयोजन दूरसंचार विभाग और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) मिल कर रहे हैं, जो नीति निर्माताओं, उद्योग और नियामकों के लिए इस महत्वपूर्ण क्षेत्र की भविष्य की दिशा तय करने के लिए सार्थक विचार-विमर्श करने के लिए एक अच्छा मंच है। इस साल इस आयोजन में हमारे आसियान और बिमस्टेक के मित्र भी होंगे, जो इस विचार-विमर्श से दुनिया को जोड़ेंगे।"

 

इसके अलावा दूरसंचार सचिव अरुणा सुंदराजन ने कहा, "हम 5 जी और आईओटी जैसी तकनीको के आगमन के साथ मानव इतिहास में एक महत्वपूर्ण बदलाव के शिखर पर हैं। भारत 5जी की तत्परता पर ध्यान देने और सभी क्षेत्रों में नई तकनीक को स्वीकार करने की सुविधा के साथ इस नए डिजिटल भविष्य को गले लगाने के लिए तैयार है।"

 

वहीं उम्मीद की जा रही है कि इस साल यानी 2018 में आईएमसी में दूरसंचार उद्योग के 2,00,000 से ज्यादा पेशेवरों के भाग लेगें और इसमें 1,300 से ज्यादा प्रदर्शक शामिल होंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static