फुल HD प्लस डिस्प्ले के साथ लांच हुआ हुवावे नोवा 3e स्मार्टफोन
3/21/2018 12:18:37 PM
जालंधरः चीन की मल्टीनेशनल टैक्नोलॉजी कंपनी हुवावे ने अपना नया स्मार्टफोन Nova 3e के नाम से लांच कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दो वेरियंट्स में पेश किया है, जिसमें 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1999 युआन और 128GB वाले स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2199 युआन है। वहीं, कंपनी ने इस स्मार्टफोन को चीन में ब्लैक, ब्लू और रोज गोल्ड कलर वेरिएंट्स में पेश किया है।
हुवावे नोवा 3e के फीचर्सः
| डिस्प्ले | 5.84 इंच (2280 x 1080 पिक्सल्स) |
| प्रोसैसर | ऑक्टा-कोर किरिन 659 प्रोसैसर |
| रैम | 4GB |
| इंटर्नल स्टोरेज | 64GB/128GB |
| माइक्रोएसडी कार्ड | 256GB |
| रियर कैमरा | 16MP, 2MP |
| फ्रंट कैमरा | 24MP |
| बैटरी | 3,000mAh |
| अॉपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 8.0 ओरियो |
| कनैक्टिविटी | वाईफाई, ब्लूटुथ, GPS, डुअल सिम, USB टाइप-C पोर्ट और बेसिक सेंसर्स |

