बिक्री के लिए उपलब्ध हुए गूगल होम और होम मिनी स्मार्ट स्पीकर्स

4/14/2018 3:49:55 PM

जालंधरः अमेरीकी मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने हाल ही में भारत में अपने गूगल होम और होम मिनी स्मार्ट स्पीकर्स को लांच किया है। कीमत की बात करें तो कंपनी ने गूगल होम की कीमत 9,999 रुपए रखी थी। वहीं, गूगल होम मिनी स्पीकर्स अापको 4,499 में मिलेगा। बिक्री के लिए ये दोनो स्मार्ट स्पीकर्स एक्सक्लूजिव रुप से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हो गए है। 
 

गूगल होम के साइज की बात करें तो इसका डाइमेंशन 233.4 x 96.3 x 142.7 mm है। गूगल के इस स्पीकर के नीचे फैब्रिक का कवर दिया गया है। वजन की बात कें तो इसका वजन वजन 477 ग्राम है, वहीं गूगल होम मिनी का वजन 173 ग्राम है।
 

फीचर्स की बात करें तो गूल के इन स्पीकर्स में 2 माइक्रोफोन दिए गए हैं। वहीं गूगल होम में 802.11 b/g/n/ac Wi-Fi, 4 रंगों वाले LED इंडिकेटर दिए हैं। गूगल के ये दोनो स्पीकर्स पावरफुल है और गूगल क्रोम कास्ट को सपोर्ट करते हैं। ये स्पीकर्स लोगों की आवाज पहचानने में सक्षम हैं और इनकी मदद से कॉलिंग भी की जा सकेगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static