Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max : जानें कीमत, फीचर्स और सभी डिटेल्स

9/10/2026 5:47:00 AM

टेक डेस्क: Apple ने अपने 'Surprise and Shine' इवेंट में आईफोन 18 Pro और आईफोन 18 Pro Max को भारत सहित वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार Pro और Pro Max के डिजाइन में काफी बदलाव किया है।

PunjabKesari
A20 Pro चिप और दमदार AI क्षमताएं:
एप्पल ने इस बार AI को ध्यान में रखते हुए अपनी अब तक की सबसे बेस्ट A20 Pro चिप लगाई है। कंपनी का कहना है कि यह AI के लिए किसी भी स्मार्टफोन में लगी सबसे बेहतरीन चिप है। ये दोनों स्मार्टफोन iOS 27 के साथ लॉन्च हुए हैं। फोन में हीटिंग की समस्या से निपटने के लिए नया वेपर चैंबर दिया गया है, जो iPhone 17 Pro में लगाए गए वेपर चैंबर की तुलना में तीन गुना बड़ा है। इसके अलावा, इस बार डायनैमिक आईलैंड के साइज को भी छोटा कर दिया गया है। 

डिस्प्ले, डिजाइन और नए आकर्षक रंग
iPhone 18 Pro में 6.3 इंच की स्क्रीन दी गई है, जबकि Pro Max मॉडल में 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। दोनों फोन की बॉडी Ceramic Shield से बनी है और इन्हें पानी व धूल से सुरक्षा प्रदान करने के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। ये नए मॉडल Burgundy Red, Black, Silver और Glacier कलर्स में लॉन्च हुए हैं।

PunjabKesari

48 MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और लंबी बैटरी लाइफ
कैमरा सेक्शन की बात करें तो दोनों आईफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 MP का वेरिएबल अपर्चर वाला मेन फ्यूजन बैक कैमरा, 48 MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 48 MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। फ्रंट में 18 MP का कैमरा लगाया गया है। वहीं, बैटरी बैकअप के मामले में iPhone 18 Pro में 36 घंटे तक और Pro Max में 45 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो इनमें 5G, ब्लूटूथ 7, वाई-फाई 8, ई-सिम (eSIM) सपोर्ट और USB 3.0 टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। 

भारत और ग्लोबल मार्केट में कीमत व उपलब्धता

iPhone 18 Pro prices

भारत में कीमत: भारत में iPhone 18 Pro (256GB) वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 और iPhone 18 Pro Max (256GB) की कीमत ₹1,79,900 रखी गई है।

ग्लोबल कीमत: वैश्विक बाजार में iPhone 18 Pro (256GB) की कीमत $1,199 (लगभग ₹1,14,000) और iPhone 18 Pro Max (256GB) की कीमत $1,299 (लगभग ₹1,23,000) है।

स्टोरेज विकल्प: ये स्मार्टफोन 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध होंगे। इनकी प्री-ऑर्डर बुकिंग 12 सितंबर से शुरू होगी और बिक्री 18 सितंबर से की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

static