इसी महीने स्मार्ट टीवी सेगमेंट में Acer करेगी एंट्री, भारतीय बाजार में उतारेगी 32 से लेकर 70 इंच तक के टीवी

9/2/2021 1:01:38 PM

गैजेट डेस्क: लैपटॉप निर्माता कंपनी Acer इसी महीने भारत में अपने स्मार्ट टीवी लॉन्च करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी 32 इंच से लेकर 70 इंच तक के टीवी मॉडल भारत में लाएगी और इसके लिए Acer ने बंगलूरू की कंपनी Indkal टेक्नोलॉजी के साथ साझेदारी की है। Acer के टीवी की बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से होगी।

आपको बता दें कि पिछले 45 सालों से कंप्यूटर हार्डवेयर बिजनेस में पूरी दुनिया में अपना नाम बना चुकी Acer कंपनी ने डेस्कटॉप से लेकर स्मार्टफोन और टैबलेट के अलावा गेमिंग प्रोडेक्ट तक पेश किए हैं और अब कंपनी टीवी मार्केट में एंट्री करने वाली है। भारतीय बाजार में Acer के टीवी का मुकाबला शाओमी, रियलमी, आईटेल, रेडमी, वनप्लस, थॉमसन और नोकिया कंपनी के टीवी से होगा।  

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Related News

static