क्या आप भी पैसे खर्च किए बिना वीडियो डाऊनलोड करना पसंद करते हैं

1/17/2016 8:38:34 PM

मुंबई : वीडियो डानउलोड करने की बात आए तो अधिकतर भारतीय इसे मुफ्त में देखना पसंद करते हैं और उसे बिना कोई शुल्क दिए डाउनलोड करना चाहते हैं। व्यूक्लिप के एक सर्वे में यह बात कही गई है।

मांग के आधार पर मोबाइल वीडियो उपलब्ध कराने वाली कम्पनी के सर्वे के मुताबिक, ‘‘भारत में शुुल्क आधारित वैबसाइट के जरिए डाउनलोड की तुलना में टोरेन्ट के जरिए डाऊनलोड छाया हुआ है। भारत की तुलना में विकसित देशों में वीडियो खरीदने का प्रतिशत 52 है। वहीं भारत के मामले में यह 23 प्रतिशत है।’’

इसमें यह भी कहा कि 56 प्रतिशत भारतीय दर्शक एेसी विशेषताओं को पसंद करते हैं जिससे उन्हें ऑफ-लाइन वीडियो देखने के लिए उसे डाउनलोड करने में मदद मिले। आनलाइन सर्वे में विभिन्न देशों के 4600 लोगों को शामिल किया गया। इसमें छह विकासशील देश (भारत, मलेशिया, थाईलैंड, इंडानेशिया, संयुक्त अरब अमीरात तथा फिलीपीन) और चार विकसित देश (अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर तथा आस्ट्रेलिया) हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static