अब विंडोज 10 फोन यूजर भी चला सकेंगे यह लोकप्रिय एप

6/2/2016 1:43:07 PM

जालंधर : अगर आप विंडोज 10 फोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको लिए भी यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं होगी। दरअसल विंडोज 10 यूजर्स के लिए फेसबुक ने मैसेंजर एप पेश कर दिया है लेकिन आपको अभी भी हैरानी होगी कि यह एप बीटा वर्जन के तौर पर ही पेश किया गया है। हालांकि विंडोज 10 के लिए फेसबुक मैसेंजर बीटा वर्जन के तौर पर पेश किया गया है लेकिन फिर भी यूजर्स इसे डाऊनलोड कर इंस्टाल कर सकते हैं। ये मिलेंगे फीचर्स -

1. मैसेज आने पर मिल जाएगा नोटिफिकेशन
2. फोटोज, वीडियोज, जीआईएफ और अन्य फाइल्स कर सकेंगे सैंड
3. स्टिकरों का भी कर सकते हैं प्रयोग
4. मैसेज पढ़ने पर चल जाएगा पता
5. ग्रुप बना सकते हैं
6. सर्च आॅप्शन की मदद से ढूंढ सकते हैं फ्रैंड्स को।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static