महज 3 सैकेंड में आपके दांतों को साफ कर देगा Unico Smartbrush

12/8/2017 10:15:02 AM

जालंधर : घर पर सुबह और रात को दो बार दांत साफ करने में 4 मिनट का समय लगता है यानी एक हफ्ते में 28 मिनट, एक महीने में 120 मिनट और एक वर्ष में 1,440 मिनट हम दातों को साफ करने में ही व्यतीत करते हैं। इसी बात पर ध्यान देते हुए एक ऐसा स्मार्टब्रश बनाया गया है जो महज 3 सैकेंड में ही आपके दांतों को पूरी तरह साफ कर देगा। इटली के एक शहर वेनिस की टैकनोलॉजी स्टार्टअप कम्पनी यूनिको (Unico) द्वारा इस यूनिको स्मार्टब्रश को विकसित किया गया है। कम्पनी के मुताबिक वैसे तो इस स्मार्टब्रश से 1.87 सैकेंड में ही दांत साफ हो जाएंगे लेकिन यह 3 सैकेंड में पूरी तरह से दांतों को क्लीन कर देता है। 

The mouth unit with motor attached

माइक्रो पम्प सिस्टम
यूनिको स्मार्टब्रश में माइक्रो पम्प सिस्टम दिया गया है जिसमें टूथपेस्ट को भरने के बाद यह पम्प उसे हर एक ब्रश तक पहुंचाने में मदद करता है। इनमें लगाए गए हरेक ब्रश को मोटर के साथ जोड़ा गया है जो एक स्पीड पर सभी ब्रशिज़ को काम करने में मदद करती है। 

Toothpaste is applied to the mouth piece before use

 

स्मार्टब्रश के लिए बनाया गया खास UV रैक
इस डिवाइस का उपयोग करने के लिए कम्पनी ने 4 अलग-अलग साइज के माउथ यूनिट बनाए हैं जिन्हें अलग-अलग जबड़े के साइज के हिसाब से उपयोग किया जा सकता है। इसे कैरी करने के लिए कम्पनी ने खास UV रैक बनाया है जो हर बार यूज करने पर यूनिट को इसमें रखते समय स्टेयरलाइज़ करने व उसे चार्ज करने में भी मदद करता है। 

The Kickstarter has raised nearly US$1 million

 

स्मार्टफोन एप
इस स्मार्टब्रश का उपयोग करने के लिए कम्पनी ने स्मार्टफोन एप बनाई है जो इसके ब्रश को वाश करने यानी धोने की जानकारी देगी इसके अलावा ब्रश कितनी स्पीड पर काम कर रहे हैं उसकी जानकारी भी इस एप पर ही यूजर को मिलेगी। इसकी निर्माता कम्पनी के मुताबिक इस डिवाइस की प्रोडक्शन इसी महीने से शुरू होगी और फर्बरी 2018 तक इस डिवाइस की बेसिक किट को 118 डॉलर (लगभग 7619 रुपए) में बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा।

An accompanying app allows for custom brush speeds and clean times


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static