Year Ender 2019: इस साल भारतीयों ने गूगल पर इन विषयों को किया सबसे ज्यादा सर्च

12/30/2019 4:57:28 PM

गैजेट डैस्क: किसी विषय को लेकर जानकारी प्राप्त करने के लिए सबसे ज्यादा लोग गूगल सर्च का उपयोग करते हैं। गूगल ने वर्ष 2019 में सर्च किए गए मुद्दों की एक लिस्ट जारी की है, जिसके जरिए पता चलता है कि कौन से टॉपिक पूरे साल ही गूगल सर्च का हिस्सा बने हैं। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉपिक्स जैसे कि ख़बरें, लोकप्रिय व्यक्ति और स्पोर्ट्स इवेंट्स के बारे में जानकारी दी गई है। 

सबसे अधिक सर्च किए गए टॉपिक्स

भारत में इस साल क्रिकेट वर्ल्ड कप सबसे अधिक सर्च किया जाने वाला टॉपिक बना। इसके अलावा लोगों ने लोक सभा इलैक्शन्स, चंद्रयान 2, कबीर सिंह, अवेंजर्स: एंडगेम और आर्टिकल 370 जैसे टॉपिक्स को भी काफी मात्रा में सर्च किया।

सबसे ज्यादा सर्च की गई News

अगर बात ख़बरों की करें तो भारत में इस साल सबसे ज्यादा लोक सभा इलेक्शन रिजल्ट्स को सर्च किया गया। इसके बाद मिशन चंद्रयान 2, कश्मीर से हटाए गए आर्टिकल 370, महाराष्ट्र असेंबली इलेक्शन्स और भारत सरकार की PM किसान योजना को भी लोगों ने काफी सर्च किया है।

सबसे ज्यादा सर्च में आई Personalities

इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान सर्च के मामले में सबसे उपर रहे। आपको बता दें कि बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान विंग कमांडर अभिनंदन एक बड़ा चेहरा बने थे। इनके अलावा लता मंगेशकर, युवराज सिंह, आनंद कुमार और विकी कौशल को भी काफी मात्रा में सर्च किया गया।

सबसे ज्यादा सर्च किए गए Sports Events

स्पोर्ट्स इवेंट्स की बात की जाए तो इसमें क्रिकेट वर्ल्ड कप और प्रो कबड्डी लीग को काफी मात्सरा में सर्च किया गया।

सबसे ज्यादा सर्च किए गए What is...

किसी भी टॉपिक को शुरुआत से समझने के लिए लोग What is... का गूगल पर काफी उपयोग करते हैं। इस साल What is Article 370 सबसे ज्यादा सर्च किया गया। इसके अलावा What is exit poll, What is a black hole, What is howdy Modi और What is e-cigarette को भी काफी मात्रा में लोगों ने सर्च किया।

Hitesh