वायरलैस नैटवर्किंग को नैक्सट लैवल पर ले जाएगा WiFi 6

10/5/2018 5:44:28 PM

बढ़ेगी WiFi की स्पीड

गैजेट डैस्क : WiFi को तेज़ व सुरक्षित बनाने के लिए नैक्सट जनरेशन वायरलैस नैटवर्किंग तकनीक WiFi 6 को जल्द लाने की घोषणा कर दी गई है। इसकी मदद से आने वाले समय में बड़े एरिए में भी फास्ट इंटरनैट का उपयोग करने में मदद मिलेगी। यह तकनीक 2.4GHz से 5GHz बैंड को सपोर्ट करेगी जिससे यूजर्स को 3 डिवाइसिस कनैक्ट करने पर भी 11Gbps की इंटरनैट स्पीड मिल सकेगी। इंटरनैट यूजर्स को इसका सबसे ज्यादा फायदा ट्रेन स्टेशन्स और स्टेडियम्स में होगा। 

ऑर्गनाइजेशन का बयान

Wi-Fi तकनीक को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन Wi-Fi Alliance ने घोषणा करते हुए खुद यह जानकारी दी। ऑर्गनाइजेशन के CEO एडगर फिगेरोआ ने अपने बयान में कहा कि हम नई तकनीक का परिचय करवाते हुए काफी उत्साहित हैं। इससे इंडस्ट्रीज़ को काफी मदद मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक इसके वर्ष 2019 तक आने की उम्मीद है। 

WiFi 6 से कनैक्ट होंगी नई डिवाइसिस

Wi-Fi 6 तकनीक नए स्टैन्डर्ड पर आधारित डिवाइसिस को सपोर्ट करेगी यानी 802.11ax स्टैन्डर्ड को सपोर्ट करने वाली नई डिवाइसिस इसके साथ कनैक्ट हो सकेगी। फिलहाल डिवाइसिस में WiFi का 802.11ac WiFi स्टैन्डर्ड उपयोग होता है। 
 

Hitesh