भारतीय हर मिनट एलेक्सा को बोल रहे आई लव यू, 8 बार पूछ रहे हाउ आर यू

2/6/2020 12:54:00 PM

गैजेट डैस्क: भारतीयों को नई टैक्नोलॉजी काफी पसंद है और इन दिनों देश में लोग ऑर्टिफिशयल इंटेलिजेंस तकनीक पर आधारित एमेजॉन एलेक्सा को काफी पसंद कर रहे हैं। वर्ष 2019 की बात की जाए तो भारतीयों ने हर हफ्ते लाखों बार एलेक्सा से बातचीत की है। आंकड़ों के मुताबिक, हर मिनट भारतीय एलेक्सा से पूछ रहे हैं ‘आई लव यू’ व ‘एलेक्सा क्या मुझसे शादी करोगी?

  • हिंदी भाषा की सपॉर्ट मिलने के बाद अब एलेक्सा से हर मिनट लोग एक हिंदी कहानी सुना रहे हैं व प्रति मिनट फैक्ट से जुड़े 50 सवालों के जवाब ऐलेक्सा द्वारा उन्हें प्राप्त हो रहे हैं।

एलेक्सा इस्तेमाल करने में भारत अमरीका से भी आगे

एलेक्सा एक्सपीरियंस एंड डिवाइसिस के इंडिया कंट्री मैनेजर पुनीष कुमार ने जानकारी देते हुए कहा है कि भारतीय यूजर हर हफ्ते 10 करोड़ से ज्यादा बार एलेक्सा का उपयोग कर उससे बातचीत करते हैं। यह आंकड़ा अमेरिका और ब्रिटेन से भी ज्यादा है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी बताया है कि भारतीय हर एक मिनट में एलेक्सा से 8 बार 'हाउ आर यू' पूछ रहे हैं।

सबसे ज्यादा गानों की डिमांड कर रहे भारतीय

भारतीयों ने एलेक्सा से सबसे ज्यादा गानों की डिमांड की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हर मिनट में एक हजार गानों की मांग  एलेक्सा से की गई है। इसके अलावा यूजर्स एलेक्सा से दूसरी कई जानकारियां भी लेते हैं जिनमें 'लाइट की स्पीड क्या है?', 'पानी गीला क्यों है?' आदि सवाल भी शामिल हैं। इसके अलावा  लोग खाने से जुड़े सवाल भी एलेक्सा से पूछते हैं।

एलेक्सा है क्या?

आपको बता दें कि एलेक्सा अमेजन का डिजिटल वॉइस असिस्टेंट है। इसके जरिए आप सवालों के जवाब के अलावा स्मार्ट होम गैजेट्स को भी नियंत्रित कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Hitesh

Recommended News

static