आपके बैंक अकाउंट पर हो सकता है अटैक, इन गूगल एप्स से करें अपना बचाव

6/26/2019 4:40:54 PM

गैजेट डैस्क : गूगल की बहुत सी एप्स हैं जिन्हें पूरी दुनिया में काफी पसंद किया जाता है, लेकिन ये अक्सर साइबर क्रिमिनल्स के निशाने पर ही रहती हैं। एक लिस्ट के जरिए आज हम आपको ऐसी एप्स के बारे में बताएंगे जो आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकती हैं। 

गूगल स्टोरेज

एंटीवायस निर्माता कम्पनी Kaspersky ने बताया है कि इस एप के जरिए आपको फेक लिंक्स भेजे जा सकते हैं जिन पर क्लिक कर आप फेक पेज पर पहुंच सकते हैं और इससे आपकी प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है। 

गूगल फॉर्म्स

हैकर्स इस एप के जरिए आपको फेक सर्वे और क्विज का हिस्सा बना कर आपको धोखाधड़ी का शिकार बना सकते हैं। 

गूगल कैलेंडर

इस एप के जरिए यूजर को इवेंट से पहले रिमाइंडर भेजा जाता है। इसी के जरिए कहा जाता है कि आपके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए जाने हैं, जिसके लिए आपको अपना पिन देना होगा। हैकर्स इसी तरह आपको अपने जाल में फंसा लेते हैं।

गूगल फोटोज

इसके जरिए आपको फेक फोटोज भेजी जा सकती हैं जिनके कमैंट्स में पैसों के बड़ी अमाउंट आपको ट्रासफर करने का वादा किया जाता है। 

गूगल मैप्स 

गूगल मैप्स में व्यापार की फेक लोकेशन बताई जा रही है। इससे भी आपको धोखा धड़ी का शिकार बनाया जा सकता है। 


 

Hitesh