होमलैंड सिक्योरिटी ने यूज किया लाखों स्मार्टफोन यूजर्स का डेटाबेस, ट्रैक की उनकी लोकेशन

2/10/2020 1:25:57 PM

गैजेट डैस्क: डिपार्टमेंट ऑफ़ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने इस बात को स्वीकारा है कि उन्होंने एक ऐसे डेटाबेस को एक्सैस किया है जिसमें लाखों स्मार्टफोन यूजर्स की लोकेशन की जानकारी मौजूद थी। DHS ने ऐसा उस समय किया जब कोर्ट ने उन्हें अपनी शक्तियों को सीमित करने को कहा है।

  • द वाल स्ट्रीट जनरल ने अपनी रिपोर्ट में बतया है कि ट्रम्प प्रशासन ने अमरीका में लाखों लोगों की स्मार्टफोन मूवमेंट के डेटाबेस तक पहुंच बनाई है और इसका उपयोग बॉर्डर पर इमीग्रेशन एनफोर्समेंट के लिए किया गया है।

इस तरह की एप्स से कलैक्ट किया गया था डेटा

ऑनलाइन टैक्नोलॉजी न्यूज वैबसाइट 9to5mac ने बताया है कि यह डेटाबेस साधारण स्मार्टफोन एप्स के जरिए कलैक्ट किया गया था जिनमें गेम्स, वैदर और ई-कॉमर्स एप्स आदि शामिल थीं। ये एप्स उपयोग करने से पहले यूजर्स से उसकी लोकेशन की परमिशन्स लेती थीं जिसके बाद इस डेटा को 40 से अधिक कम्पनियों को बेचा जाता था।

इस कारण एक्सैस किया गया डेटा

द डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने इस जानकारी का एक्सैस अनडॉक्यूमैंटिड इमीग्रांट्स का पता लगाने व अमरीका में गैरकानूनी एंटरेंस करने वाले लोगों की जानकारी जुटाने के लिए किया है।

Hitesh