अगर आपको याद नहीं आ रहा किसी गाने का नाम, तो सिर्फ गुनगुनाए अब गूगल से मिलेगा इसका भी जवाब

10/19/2020 11:10:32 AM

गैजेट डैस्क: कई बार आप अपने मन में कोई धुन गुनगुना रहे होते हैं लेकिन गाने का नाम आपको याद नहीं आ रहा होता। इसी बात पर ध्यान देते हुए गूगल ने अपने सर्च इंजन को अब और भी बेहतर बना दिया है। आपको बस गूगल सर्च पर माइक बटन पर टैप कर अब गाने को गुनगुनाना होगा जिसके बाद गूगल सर्च इंजन आपको ये गाना ढूंढ कर स्क्रीन पर शो कर देगा।

गानों के प्रति लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए गूगल ने अपने सर्च इंजन में एक खास टूल को जोड़ा है जिसका नाम 'hum to search' है। आपको बस गूगल में 'hum to search' टाइप करना होगा और धुन गुनगुनानी होगी जिसके बाद पलक झपकते ही वो गाना आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। आप इस गाने को वहीं सुन सकते हैं या फिर अपनी फेवरेट म्युजिक एप्प पर भी इस गाने का मजा ले सकते हैं।

इस फीचर को गूगल एप्प के लेटैस्ट वर्जन में शामिल किया गया है वहीं आप गूगल सर्च के माइक बटन पर टैप करके भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको पहले “Hey Google, what’s this song?” बोलना होगा। या फिर सर्च ए संग बटन पर क्लिक करना होगा।

20 भाषाओं में उपलब्ध हुई यह सर्विस

नए 'hum to search' टूल को 20 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है। एंड्रॉयड यूजर्स अंग्रेजी और हिंदी के अलावा स्थानीय भाषाओं में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन iPhone यूजर्स के लिए फिलहाल ये सिर्फ अंग्रेजी भाषा में ही उपलब्ध है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Hitesh

Recommended News

static