एक सप्ताह में ही Angry Birds 2 ने कर दिखाया कमाल

8/6/2015 10:00:46 PM

जालंधर : विश्व की लोकप्रिय स्मार्टफोन गेम Angry Birds को नए अवतार में आने के लिए पांच साल का समय लगा। लांच के एक सप्ताह बाद ही Angry Birds एक नए वर्जन Angry Birds 2 सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। Angry Birds 2 के उपलब्ध होने के एक सप्ताह बाद ही इस गेम ने 20 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है। गौरतलब है कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए ओरिजनल Angry Birds को 9 महीने का समय लगा था।

यही नहीं Angry Birds 2 ने चाइना में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है और यह सब मुमकिन हुआ है Rovio और Kunlun के आपसी सहयोग से। मुख्य वाणिज्य अधिकारी Alex Lambeek ने कहा कि चाइनीज गेम इंडस्ट्री बड़ी और सबसे महत्वपूर्ण है। Angry Birds 2 एप्पल एप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, हालांकि अभी तक इसे विंडोज प्लेटफार्म पर लांच नहीं किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static