आसान होगा लंबा हवाई सफर, फ्रांस बनाएगा विश्व का सबसे तेज विमान
8/6/2015 7:46:40 PM
न्यूयार्क : फ्रांस की विमान कम्पनी एयरबस ने एक सुपरसाॅनिक यात्री विमान का पेटेंट करवाया है। यह विमान न्यूयार्क से लंदन तक की लंबी दूरी को बेहद आसान बना देगा। आवाज की गति से चार गुना तेज चलने वाला यह विमान लंदन से न्यूयाॅक महज 1 घंटे में ही पहुंचा देगा, हालंकि अभी इसके लिए औसत 8 घंटे लगते हैं।
एयरबस के इस विमान की रफ्तार करीब 5,500 किमी प्रति घंटा होगी। इस रफ्तार तक पहुंचाने के लिए एयरबस के इस विमान में रेमजेट इंजन, राॅकेट इंजन और टर्बोजेट इंजन काम करेंगे जिससे न्यूयार्क से लंदन तक का सफर और आसान हो जाएगा।
इससे पहले सबसे तेज यात्री विमान में काॅनकाॅर्ड का नाम आता है जो लंदन से न्यूयाॅर्क तक का सफर 3 घंटों ही पूरा कर देता था। फ्रांस और ब्रिटिश एयरोस्पेस द्वारा बनाया गया काॅनकाॅड नवंबर 2003 में रिटायर हो गया और उस समय इसकी टाॅप स्पीड 2,179 किमी प्रतिघंटा थी।

